राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पुतिन और मोदी ने भारत को एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति पर चर्चा की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बिश्केक में बातचीत के दौरान भारत को रूसी एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति के मुद्दे पर संक्षेप में चर्चा हुई।

रुस की सैन्य-तकनीकी सहयोग के लिए संघीय सेवा के प्रमुख दिमित्री शुगाएव ने यह जानकारी दी।

जब शुगाएव से पूछा गया कि क्या नेताओं ने एस-400 की आपूर्ति का मुद्दा उठाया था, तो उन्होंने कहा, “बस संक्षेप में। कोई खास चर्चा नहीं हुई।”

Also Read : ईरानी हमलों के बीच ट्रंप का वार्ता से इनकार

उन्होंने बताया कि इन प्रणाली की आपूर्ति की योजना है और इस पर विस्तार से विचार करने की ज़रूरत है।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2018 में रूस और भारत ने कुल 5.43 अरब डॉलर की कीमत वाले पांच एस-400 वाय रक्षा प्रणाली की आपूर्ति के लिए पहले अनुबंध पर हस्ताक्षर किये थे। पहली तीन यूनिट 2021 और 2023 के बीच आपूर्ति की गईं, जबकि बाकी दो के 2026 और 2027 में आने की उम्मीद है। मार्च 2026 में भारत ने नए एस-400 प्रणाली खरीदने को मंज़ूरी दी।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment