राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

ब्रिक्स के लिए तीन दिन बंद रहेगी दिल्ली!

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन के लिए पूरी दिल्ली तीन दिन बंद रहने वाली है। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स लीडरशिप समिट होने वाली है। उससे पहले 11 सितंबर को हर जगह छुट्टी की घोषणा हो गई है। सरकारी कार्यालयों को बंद रखने की घोषणा पहले कर दी गई थी और रविवार को दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। इस तरह शुक्रवार से रविवार, 11 से 13 सितंबर तक स्कूल, सरकारी कार्यालय आदि बंद रहेंगे। ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन भारत मंडपम में होगा। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ज्यादातर नेता 11 सितंबर को ही दिल्ली पहुंच जाएंगे।

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने रविवार को बताया कि दिल्ली के स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे। कहा गया कि यह फैसला 18वें ब्रिक्स लीडरशिप समिट को देखते हुए किया गया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से एक सरकुलर जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि निदेशालय के तहत आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और बिना सहायता वाले मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में 11 सितंबर को छुट्टी रहेगी। वहीं 12 और 13 सितंबर को शनिवार और रविवार है, ऐसे में स्कूल पहले से ही बंद होंगे।

इससे पहले केंद्र और दिल्ली सरकार के कार्यालयों को 11 सितंबर को बंद रखनी की घोषणा की गई थी। गौरतलब है कि ब्रिक्स सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों शामिल होंगे। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम से पहले, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस समिट के दौरान ट्रैफिक मूवमेंट के लिए रिहर्सल कर रही है। 11 से 13 सितंबर तक होने वाले अलग अलग कार्यक्रमों के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट ड्रिल के हिस्से के तौर पर, ट्रैफिक पुलिस ने 22 जगहों पर डायवर्जन की योजना बनाई है और 35 से ज़्यादा सड़कों पर रेगुलेटेड ट्रैफिक मूवमेंट की योजना बनाई है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment