nayaindia Cold Havoc In Uttarakhand Yellow Alert Issued Regarding Fog उत्तराखंड में ठंड का कहर, कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में ठंड का कहर, कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand Fog Alert :- उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लोगों की टेंशन बढ़ा रहा है। कोहरे से विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में कोहरा छाने की संभावना जताई है जिससे लोगों की परेशानियों और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में कहीं भी बारिश य बर्फबारी होने की कोई भी संभावना नहीं व्यक्त की है। बल्कि मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में कोहरा छाने की संभावना जताई है। इसका मतलब है कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। (आईएएनएस)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें