राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारत पर भी दिख रहा असर

गैस सिलेंडर

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रही जंग का असर भारत में भी दिखने लगा है। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में एक बार में 60 रुपए की बढ़ोतरी करने के बाद केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे।

इस तकरह सरकार ने रीफिल बुकिंग के न्यूनतम वेटिंग पीरियड को चार दिन के लिए बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की जमाखोरी रोकने और सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। सरकारी सूत्रों के हवाले से इस बदलाव की खबर आई है। दो दिन पहले ही सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया था। इससे दिल्ली में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपए हो गई है। पहले यह 853 रुपए की थी। वहीं 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए का इजाफा किया गया।

ईरान में बिगड़ते हालात के बीच केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल बढ़ोतरी नहीं होगी। पेट्रोलियम मंत्रालय और पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों का कहना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल के पार नहीं जाती, तब तक घरेलू बाजार में कीमतें स्थिर बनी रहेंगी। ईंधन की आपूर्ति को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल की कमी नहीं है। बताया जा रहा है कि होरमुज की खाड़ी में खतरे को देखते हुए सरकार दूसरे रूट्स से तेल मंगाने के उपाय कर रही है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 12 =