राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दिल्ली, एनसीआर से भारी बारिश से आफत

नई दिल्ली। इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून में पहली बार राजधानी दिल्ली और एनसीआर के सभी इलाकों में एक साथ बारिश हुई। गुरुवार को तड़के बारिश शुरू हुई और दोपहर तक जारी रही। मानसून की इस बारिश से नगर निकायों की तैयारियों की पोल खुल गई। नोएडा में तो हालात फिर भी ठीक रहे। लेकिन दिल्ली और गुरुग्राम में गुरुवार को हुई भारी बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

गुरुवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे, धौला कुआं, कालिंदी कुंज, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ग्रीन पार्क और एम्स सहित कई सड़कों पर देर तक जाम लगा रहा। इस बीच दिन में गुरुग्राम पुलिस ने निजी कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील की। उधर उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। लोगों को घाटों पर न जाने की चेतावनी दी गई है। चमोली में मलबा और पत्थर गिरने से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद है।

वहीं, देहरादून, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। उधर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के अनेक गांवों और सरकारी स्कूलों में गंगा का पानी घुस गया है। बलिया में एक हफ्ते में कई घर सरयू नदी में समा चुके हैं। प्रतापगढ़ में लगातार बारिश के कारण एक सौ साल पुराना मकान ढह गया, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment