F-15 Fighter Plane :- रॉयल सऊदी वायु सेना का एफ-15 एसए लड़ाकू विमान गुरुवार को एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में विमान में सवार सभी चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने यह जानकारी दी है। एसपीए रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने घटना की पुष्टि की।
घटना पूर्वी शहर धहरान में किंग अब्दुलअज़ीज़ हवाईअड्डे से एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दोपहर 12:50 बजे (0950 जीएमटी) पर हुई। प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना की जांच चल रही है। सऊदी गजट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना में विमान पर सवार चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई। (वार्ता)
Tags :Saudi Arabia
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



