राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

85 फीसदी इथेनॉल वाला फ्यूल लॉन्च

नई दिल्ली। अभी तक 20 फीसदी इथेनॉल मिक्स पेट्रोल बेचा जा रहा था लेकिन अब सरकार ने 85 फीसदी तक इथेनॉल मिक्स फ्यूल लॉन्च कर दिया है। इसे ई85 नाम दिया गया है। इसे पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आधिकारिक रूप से दिल्ली में लॉन्च किया। इंडियन ऑयल के पूसा रोड पर स्थित आउटलेट पर दिल्ली के पहले ई85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन हुआ है।

बताया गया है कि यह फ्यूल सामान्य पेट्रोल से 20 रुपए प्रति लीटर सस्ता है। सरकार का कहना है कि इससे न सिर्फ आम लोगों का गाड़ी चलाने का खर्च कम होगा, बल्कि कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता भी घटेगी। दिल्ली में ई85 फ्यूल की कीमत 82.12 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। यह दिल्ली में बिक रहे रेगुलर ई20 पेट्रोल से 20 रुपए कम है। हालांकि यह शिकायत भी आई है कि इथेनॉल मिक्सिंग से गाड़ियों के इंजन पर असर हो रहा है।

बहरहाल, पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को किसी तरह का भ्रम न हो, इसके लिए ई85 फ्यूल देने वाली मशीनों पर एक खास ब्रांडिंग और अलग से साफ दिखने वाला लेबल लगाया जाएगा। दिल्ली के पूसा रोड पर खुला यह स्टेशन देश का पहला पंप है, लेकिन सरकार का कहना है कि शुरुआती चरण में सरकार दिल्ली और एनसीआर और मुंबई से नागपुर कॉरिडोर में करीब 50 से एक सौ ऐसे ई85 फ्यूल स्टेशन स्थापित करेगी। इनके लिए खास इंजन के साथ कंपनियां अलग गाड़ियां डिजाइन कर रही हैं।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − one =