राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पूर्वोत्तर में बारिश से भारी तबाही

नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में और उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश की वजह से भीषण तबाही हुई है। जम्मू कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ में शनिवार रात बादल फट गए। इससे बाढ़ और कई जगह भूस्खलन की घटना हुई, जिसमें रविवार शाम तक 11 लोगों की मौत हो गई है। पुंछ के सुरनकोट में भूस्खलन से एक मकान मलबे में दब गया। उस वक्त घर में आठ लोग थे। इनमें दो साल के बच्चे सहित पांच लोगों के शव बरामद किए गए।

ऐसे ही किश्तवाड़ के सुर्नू इलाके में बादल फटने से लोगों के घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा। राजौरी में भी भारी बारिश के बाद धारहाल नदी का जलस्तर बढ़ गया। करीब ढाई सौ गाड़ियां बह गईं। उधर उत्तराखंड में शनिवार को भूस्खलन के बाद केदारनाथ यात्रा के रूट पर घोड़े व खच्चरों की सेवाएं रोक दी गईं और कैलाश मानसरोवर यात्रियों का एक जत्था भी रुक गया। पूर्वोत्तर के नगालैंड के मोन इलाके में हुए भूस्खलन के बाद एनडीआरएफ की टीमों ने मलबे से आठ शव निकाल लिए हैं, जबकि कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment