राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अमेरिकी नक्शे में पीओके, अक्साई चिन भारत का हिस्सा

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क जारी किया गया है और इसके साथ ही अमेरिका ने भारत एक नक्शा भी जारी किया है। इस नक्शे को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। अमेरिकी ट्रेड ऑफिस यानी यूएसटीआर ने भारत का जो नक्शा शेयर किया है उसमें पूरा जम्मू कश्मीर क्षेत्र, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके और अक्साई चिन, जो चीन के कब्जे वाला इलाका है, उन्हें भारत का हिस्सा दिखाया गया है।

फ्रेमवर्क आने के साथ ही यह नक्शा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गौरतलब है कि अमेरिका पहले के नक्शों में पीओके को अलग से दिखाता था। अंतरराष्ट्रीय मंचों और पश्चिमी देशों के सरकारी नक्शों में भी विवादित हिस्सों को अलग रंग या ‘डॉटेड लाइन्स’ से दिखाया जाता है। इस बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने जान बूझकर या अनजाने में एक ऐसा नक्शा शेयर किया जो भारत की सीमाओं को पूरी तरह मान्यता देता है। गौरतलब है कि भारत हमेशा से जम्मू कश्मीर को अपना अभिन्न अंग मानता आया है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =