राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारत और जर्मनी बढ़ाएंगे आपसी सहयोग

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच सोमवार को दोपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें दोनों देश आपसी सहयोग और बढ़ाने पर सहमत हुए। इससे पहले दोनों नेताओं ने साबरमती रिवर फ्रंट पर पतंग उत्सव में हिस्सा लिया और पतंग भी उड़ाई। मोदी और मर्ज के बीच गांधीनगर के महात्मा मंदिर कनवेंशन सेंटर में दोपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जर्मनी करीबी सहयोगी हैं। इसलिए आज भारत में दो हजार से ज्यादा जर्मन कंपनियां हैं। यह जर्मनी के भारत के प्रति अटूट विश्वास को दिखाता है।

दोपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भारत और जर्मनी नई परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों देश हर फील्ड में मिलकर काम कर रहे हैं। आज हुए एमओयू से और मजबूती बढ़ेगी’। मोदी ने कहा, ‘चांसलर मर्ज की ये यात्रा एक विशेष समय पर हो रही है। पिछले वर्ष हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे किए और इस वर्ष हम अपने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष भी मना रहे हैं’। उन्होंने कहा, ‘भारत और जर्मनी की अर्थव्यवस्थाओं के बीच करीबी सहयोग पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण है’।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘रक्षा व्यापार से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए मैं चांसलर मर्ज का आभार व्यक्त करता हूं। रक्षा और सुरक्षा में बढ़ता सहयोग हमारे आपसी भरोसे और साझी सोच का प्रतीक है। बढ़ते व्यापार और निवेश संबंधों ने हमारी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊर्जा दी है’। मोदी ने आगे कहा, ‘भारत सभी समस्याओं और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर रहा है। भारत और जर्मनी सहमत हैं कि ग्लोबल चुनौतियों से निपटने के लिए ग्लोबल इंस्टीट्यूशन में सुधार बहुत जरूरी है’। इससे पहले दोनों नेताओं ने सोमवार सुबह सबसे पहले अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी को नमन किया।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =