नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बन गई है लेकिन उससे पहले भारत ने एक बड़ा फैसला किया है। भारत ने तय किया है कि देश में होने वाला हर आतंकी हमला एक्ट ऑफ वॉर यानी युद्ध का कारण या युद्ध की शुरुआत माना जाएगा। सरकार के जानकार सूत्रों के मुताबिक किसी आतंकवादी हमले को युद्ध का कारण मान कर उसका जवाब भी उसी अंदाज में दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ चल रहे संघर्ष पर सीजफायर से पहले किया गया। इससे पहले शनिवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल, सीडीएस अनिल चौहान और भारतीय सेना प्रमुखों के साथ बैठक की। 24 घंटे में सेना प्रमुखों के साथ यह उनकी दूसरी मीटिंग थी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


