राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारत ने तीसरी बार जीता टी-20 वर्ल्ड कप

अहमदाबाद। संजू सैमसन (89), इशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों के बाद जसप्रीत बुमराह (चार विकेट) और अक्षर पटेल ( तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप खिताब जीतने वाली टीम बन गई है।

मैच में 15 रन देकर चार विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को ‘प्लयेर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। वहीं टूर्नामेंट में संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट’ से नवाजा गया। इस जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव का नाम भी विश्वकप विजेता कप्तानों की सूची में शामिल हो गया है।

256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड पर शुरु से ही बड़े स्कोर का दबाव दिखाई देने लगा। तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने फिन ऐलन (नौ) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रचिन रवींद्र (एक) का शिकार कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। पांचवें ओवर में अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स (पांच) को बोल्ड कर दिया। आठवें ओवर में हार्दिक पंड्या ने मार्क चैपमैन (तीन) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इस दौरान एक छोर थामे विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे टिम साइफर्ट को वरूण चक्रवर्ती ने आउट कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया। टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों दो चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 52 रनों की पारी खेली।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =