nayaindia 5.0 Magnitude Earthquake In Indonesia इंडोनेशिया में 5.0 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया में 5.0 तीव्रता का भूकंप

Indonesia Earthquake :- इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में गुरुवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि भूकंप गुरुवार को जकार्ता के समयानुसार सुबह 01:29 बजे आया। भूकंप का केंद्र कीरोम रीजेंसी से 46 किमी दक्षिण पश्चिम में 62 किमी की गहराई पर स्थित था। प्रांतीय आपदा एजेंसी के अधिकारी विलियम मंडेरी ने श‍िन्हुआ को बताया कि भूकंप से कोई क्षति या हताहत नहीं हुआ। (आईएएनएस)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें