nayaindia Vladimir Putin पुतिन ने नागरिकों को दिया धन्यवाद

पुतिन ने नागरिकों को दिया धन्यवाद

Vladimir Putin

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने देश में हुए चुनाव के प्रारंभिक परिणामों के बाद मास्को में भाषण देते हुए नागरिकों को धन्यवाद दिया। चुनाव आयोग ने मतगणना में उन्हें देश का फिर राष्ट्रपित बनने की ओर अग्रसर होते हुए दिखाया है। Vladimir Putin

रविवार रात अपने समर्थकों के समक्ष बोलते हुए पुतिन ने कहा कि चुनाव में उनकी जीत से रूस ओर मजबूत व प्रभावशाली बनेगा। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में भाग ले रहेे सैनिकों के प्रति आभार भी जताया। पुतिन ने जोर देकर कहा कि “देश में शक्ति का एकमात्र स्रोत रूसी लोग हैं और जब देश की दिशा तय करने की बात आती है, तो प्रत्येक नागरिक का वोट मायने रखता है।

उन्होंने कहा मैं उन लक्ष्यों को हासिल करने की पूरी कोशिश करूंगा, जिन्हें हम सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। चुनाव आयोग (Election Commission) के अनुसार इस चुनाव में रिकॉर्ड 74 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2018 के 67.47 प्रतिशत के मुकाबले काफी अधिक है। आयोग के अनुसार मॉस्को के समयानुसार रविवार देर रात 1 बजे तक 80 प्रतिशत से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी थी और पुतिन 87.15 प्रतिशत के साथ सबसे आगे चल रहे थे।

यह भी पढ़ें:

उचित समय पर सीट बंटवारे की घोषणा: विजय सिन्हा

डिंपल यादव ने ईवीएम पर उठाए सवाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें