नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान दोनों अमेरिका की मध्यस्थता के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर राजी हो गए हैं लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि यह सीजफायर बिना शर्त है। यानी इसके लिए न कोई शर्त रखी गई है और न शर्त मानी गई है। आगे की बातचीत 12 मई को सैन्य महानिदेशकों के स्तर पर होगी। जानकार सूत्रों ने बिना शर्त युद्धविराम की जानकारी देते हुए कहा कि सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला वापस नहीं हुआ है। इसे सीजफायर से नहीं जोड़ा गया है। इसका मतलब है कि जल संधि अभी स्थगित रहेगी।
Tags :indus water treaty
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


