राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट!

लखनऊ। नोएडा से सटे जेवर में बने नए हवाईअड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर हवाईअड्डे का नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश की कैबिनेट की बैठक में पास कर दिया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद नाम बदल जाएगा।

गौरतलब है कि अगर जेवर एयरपोर्ट का नाम मोदी के नाम पर होता है तो यह दूसरा मामला होगा, जब किसी सार्वजनिक प्रतिष्ठान का नाम मोदी के नाम पर रखा जाएगा। इससे पहले 24 फरवरी, 2021 को गुजरात के अहमदाबाद में क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम किया गया था।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया था। एयरपोर्ट के पहले चरण में 33 सौ एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए गए हैं। यहां से हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्री सफर करेंगे। इस पर 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में चार महीने के बाद चुनाव होने वाले हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment