राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को विधानसभा का घेराव किया।

विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद प्रदर्शन बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के छह गोले छोड़े। पुलिस की कार्रवाई में कई छात्र घायल हो गए।

सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र आंदोलन स्थल पर जुटे थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत छात्रों ने विधानसभा की ओर कूच किया। प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगाए गए कई स्तर के बैरिकेडिंग को पार करने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासन की ओर से उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Also Read : विशाखापत्तनम में अल्लू अर्जुन ने लॉन्च किया एएए सिनेमाज

प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। इसके बावजूद छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए और प्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के छह गोले भी छोड़े गए। पुलिस कार्रवाई के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान कई छात्र के घायल हो गए।

छात्र जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक के आरोपों तथा परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी छात्र मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment