विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को विधानसभा का घेराव किया। विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद प्रदर्शन बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के छह गोले छोड़े। पुलिस की कार्रवाई में कई छात्र घायल हो गए। सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र आंदोलन स्थल पर जुटे थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत छात्रों ने विधानसभा की ओर...