नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रही जंग और भारत में पेट्रोल, गैस व उर्वरक का आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों के बीच वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने साल 2026 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी की विकास दर का अनुमान घटा दिया है। बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जीडीपी अगले वित्त वर्ष में 5.9 फीसदी रह सकती है।
ईरान में जंग शुरू होने से पहले गोल्डमैन सैक्स ने भारत में जीडीपी की विकास दर सात फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। भारत के विकास दर के अनुमान में कटौती की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की ऊंची कीमतें हैं। बैंक के विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च में कच्चे तेल की औसत कीमत 105 और अप्रैल में 115 डॉलर प्रति बैरल रह सकती है। हालांकि साल के अंत तक इसमें सुधार होगा लेकिन काफी समय तक कच्चे तेल की कीमत ऊंची रहने की वजह से विकास दर प्रभावित होगी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



