सरकारी आंकड़ों की विश्वसनीयता का सवाल
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही की विकास दर के आंकड़ों को लेकर शुरू हुई बहस समाप्त नहीं हो रही है। इन आंकड़ों पर सवाल उठाने वालों के लिए ही असल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नाराज फूफा’ वाला जुमला गढ़ा। उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स यानी एसआरसीसी में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर ‘जेन जी’ को संबोधित करते हुए यह जुमला पहली बार बोला। उसके बाद आठ सितंबर को वडोदरा में भी ‘जेन जी’ के बीच यह जुमला दोहराया। वडोदरा में प्रधानमंत्री भारतीय रेलवे के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट...