नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री के पाकिस्तान जान की खबरों के साथ ही यह भी खबर है कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू रविवार, छह अक्टूबर को भारत के दौरे पर आएंगे। वे पांच दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। वे इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार, सात अक्टूबर को उनकी दोपक्षीय वार्ता होगी। मालदीव के राष्ट्रपति 10 अक्टूबर तक की अपनी इस यात्रा में मुंबई और बेंगलुरू भी जाएंगे।
मुइज्जू की इस यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट के बाद दोपक्षीय संबंधों को फिर से स्थापित करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि भारत और मालदीव के बीच संबंध पिछले साल नवंबर से तनावपूर्ण हो गए थे। चीन के प्रति झुकाव रखने वाले मुइज्जू ने मालदीव के राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद ही भारत को बाहर करने का अभियान चलाया था। हालांकि अब उन्होंने सफाई दी है कि उन्होंने कभी भी भारत को बाहर करने का अभियान नहीं चलाया।
इससे पहले मुइज्जू इस साल जून में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आए थे। तब उन्होंने कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का निमंत्रण पाकर और उनके शपथ ग्रहण में शामिल होकर खुशी हुई। लेकिन उस समय कोई कूटनीतिक बात नहीं हुई थी। तभी तकनीकी रूप से यह उनकी पहली दोपक्षीय यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान मोहम्मद मुइज्जू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। अपनी भारत यात्रा के दौरान मुइज्जू मुंबई और बेंगलुरू भी जाएंगे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI


