India

  • भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया

    भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां अपने शुरुआती मैच में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर महिला जूनियर एशिया कप में अपने खिताब की रक्षा की शानदार शुरुआत की। डिफेंडिंग चैंपियन, जिन्होंने महिला जूनियर एशिया कप के पिछले दो संस्करण जीते हैं, ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ संयमित और दबदबे वाला खेल दिखाया। भारत के लिए सानिका चंद्रकांत माने, पूर्णिमा यादव, पूजा साहू और मधु सिदार ने गोल किए। भारत ने इरादे के साथ मुकाबले की शुरुआत की और पहले क्वार्टर में कई मौके बनाए। उनकी कोशिशों का फल 8वें मिनट में मिला जब सानिका चंद्रकांत माने...

  • क्यों दुनिया में भारत दौड से बाहर?

    दरअसल वैश्विक पैमाने पर भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई में पिछड़ गया है। सारी दुनिया में सबसे ज्यादा निवेश एआई में हो रहा है और सबसे ज्यादा पैसे एआई कंपनियों के शेयर में लग रहे हैं। भारत में कोई भी कंपनी ऐसी नहीं है। इसलिए भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकल कर ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे बाजारों में जा रहा है, जहां एआई औऱ सेमीकंडक्टर में बहुत बड़ा निवेश हुआ है और शेयर बाजार तेजी से बढ़ रहा है। मतलब तकनीकी बाजारों की ओर पैसा, पूंजी जा रही है। दिल्ली में एआई समिट के तमाशे और प्रधानमंत्री मोदी की...

  • दस टन राहत सामग्री लेकर भारत का तीसरा विमान काठमांडू रवाना

    प्रलयंकारी बाढ़ से तबाह नेपाल में मानवीय सहायता पहुंचा रहे भारत का तीसरा विमान दस टन राहत सामग्री लेकर शुक्रवार को काठमांडू रवाना हो गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "दस टन मानवीय सहायता लेकर तीसरी उड़ान काठमांडू के लिए रवाना हो गई है।  Also Read : ट्रंप ने ओंटारियो झील का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ किया इस सहायता में पोर्टेबल जनरेटर सेट, डिग्निटी किट, खाद्य पैकेट और जल शुद्धिकरण टैबलेट शामिल हैं। सुरंग बचाव अभियानों के लिए डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और रेकी दल के 11 सदस्यों की एक टीम...

  • मानव सुथार ने झटके छह विकेट , भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया

    मानव सुथार (छह विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (दो विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन भोजनकाल के बाद श्रीलंका की पूरी टीम को दूसरी पारी में 206 रनों पर समेट कर मुकाबला 165 रनों से अपने नाम कर लिया। यह 600वें टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत है। इससे पहले रवींद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा ने सुबह के सत्र में भारत को दो सफलताएं दिलाई, जिससे भोजनकाल के समय तक श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर छह विकेट पर 175 रन हो गया था। आज यहां श्रीलंका ने चार विकेट...

  • भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से रौंदा

    भारत ने महिला हॉकी विश्व कप के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की क्योंकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में क्वालीफिकेशन लगभग सुरक्षित कर लिया। सुनेलिता टोप्पो, नवनीत कौर, सुशीला चानू, दीपिका, लालरेम्सियामी और साक्षी राणा ने सुनिश्चित किया कि भारत पूरे तीन अंक हासिल कर ग्रुप डी में शीर्ष पर पहुंचे। चीन ने इंग्लैंड को 4-2 से हराया था यानी भारत से 2-2 से ड्रा के बाद भी वह दूसरे स्थान पर रहा। यह ग्रुप डी को भी खूबसूरती से स्थापित करता है, अब भारत को अपने अंतिम पूल गेम में...

  • भारत ने चायकाल तक बनाये एक विकेट पर 197 रन

    देवदत्त पड़िक्कल (नाबाद 84) और केएल राहुल (नाबाद 77) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को चायकाल तक एक विकेट पर 197 रन बना लिये है। आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। इसी दौरान दुभाग्यपूर्ण तरीके से यशस्वी जायसवाल (32) पर रन आउट हो गये। जायसवाल ने अपनी पारी में पांच चौके लगाये। Also Read : ऑस्ट्रेलिया 161 रन पर चार विकेट गवांकर संकट में इसके बाद बल्लेबाजी...

  • भारत ने भारोत्तोलन में एक स्वर्ण सहित कुल आठ पदक जीते

    भारतीय भारोत्तोलकों ने ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल 2026 को एक स्वर्ण सहित आठ पदकों के साथ समाप्त किया, जिसमें लवप्रीत सिंह ने गुरुवार को पुरुषों के 110 किग्रा भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक के साथ अभियान का समापन किया। एसईसी आर्माडिलो में ग्लासगो 2026 भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन, लवप्रीत, जिन्होंने बर्मिंघम 2022 में 109 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था, ने 388 किग्रा (176 किग्रा स्नैच 212 किग्रा क्लीन एंड जर्क) उठाकर अपना दूसरा राष्ट्रमंडल खेल पदक जीता। 28 वर्षीय लवप्रीत एक किलोग्राम से स्वर्ण पदक से चूक गए, जबकि न्यूजीलैंड के डेविड लिटी 389 किलोग्राम (166 किलोग्राम...

  • इशान और तिलक के अर्धशतक, भारत ने बनाये पांच विकेट पर 219 रन

    इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की शानदार अर्धशकीय पारी की बदौलत भारत ने शनिवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच विकेट पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 रन के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (आठ) को ब्लेसिंग मुजारबानी ने आउट किया। वहीं विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (20) को रिचर्ड अंगारावा का शिकार बने। वैभव ने अपनी इस पारी में...

  • होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बावजूद भारत का कच्चा तेल आयात मजबूत

    भारत के कच्चे तेल आयात पर होर्मुज जलडमरूमध्य में हालिया तनाव का असर सीमित रहने की संभावना है। हालांकि, यदि क्षेत्र में लंबे समय तक अस्थिरता बनी रहती है तो एलपीजी और एलएनजी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है तथा जहाजरानी लागत बढ़ सकती है। केप्लर के एक विश्लेषक ने यह बात कही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संघर्षविराम संबंधी टिप्पणियों के बाद क्षेत्र में हुई ताजा झड़पों ने दुनिया के सबसे व्यस्त ऊर्जा परिवहन मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। केप्लर के विश्लेषक सुमित रितोलिया ने कहा कि भारत की कच्चे तेल...

  • भारत ने अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में चार स्वर्ण सहित 20 पदक जीते

    भारतीय पहलवानों ने अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण सहित 20 अपने नाम किये जिसमें सात रजत और नौ कांस्य पदक शामिल है। भारत ने चैंपियनशिप के महिला कुश्ती और पुरुष फ्रीस्टाइल में ओवरऑल टीम रैंकिंग में भी शीर्ष तीन में जगह पक्की की। महिला कुश्ती में भारतीय टीम 184 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही जो चैंपियन चीन (189 अंक) से थोड़ा ही कम था। जापान (142 अंक) तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल टीम 152 अंकों तीसरे स्थान पर रही। उससे आगे विजेता कजाकिस्तान (170) और ईरान (164) रहे। महिला वर्ग...

  • कथित ट्रैक टू डिप्लोमेसी से कोई आहत नहीं

    यह कमाल की बात है कि कांग्रेस का कोई नेता पाकिस्तान के नई दिल्ली स्थिति उच्चायोग में जाकर वहां के उच्चायुक्त या किसी अन्य राजनियक से मिल ले तो हंगामा मच जाता है। भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ राइटविंग के हर लेखक, पत्रकार की भावनाएं आहत हो जाती हैं। उस नेता को देशद्रोही ठहराया जाता है। उसके आधार पर कांग्रेस का कैरेक्टर जज किया जाता है। लेकिन भाजपा के नेता दूसरे देश में पाकिस्तानी नेताओं, राजनयिक और सैन्य अधिकारियों से मिलते हैं तो किसी की भावना आहत नहीं होती है। बहस इस बात की नहीं है कि सरकार कोई...

  • एफआईएच प्रो लीग मैच में भारत पेनल्टी में इंग्लैंड से हारा

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मैच के नियमित समय में 2-2 से बराबर रहने के बाद पेनल्टी में 1-4 से हार झेलनी पड़ी। बृहस्पतिवार रात ली वैली हॉकी एवं टेनिस सेंटर में भारत के लिए दिलप्रीत सिंह (10वें और 58वें मिनट) ने दोनों गोल दागे जबकि इंग्लैंड के लिए डेविड गुडफील्ड (29वें मिनट) और निकोलस बांडुरक (56वें ​​मिनट) ने गोल किए। बाद में शूटआउट में मेजबान टीम के लिए थॉमस सोर्सबी, जेम्स अल्बेरी और कप्तान जैकरी वालेस ने अपने मौकों को गोल में बदला। इसके अलावा एक मौके पर पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे भी...

  • भारत: विरासत की पूंजी और शक्ति का भ्रम

    आज भारत के सामने सबसे महत्वपूर्ण विदेश नीति का प्रश्न यह नहीं है कि देश उभर रहा है या नहीं।....वह पूछता है कि विरासत में क्या मिला था, क्या खर्च किया गया और क्या नया जोड़ा गया। फिर वह दोनों के बीच का अंतर दर्ज कर देता है। सवाल यह है कि उसकी कूटनीति अपनी विरासत में कुछ जोड़ रही है या चुपचाप उसी पर जीवित है। ...लगभग पचहत्तर वर्षों तक भारत ने एक रणनीतिक पूंजी जमा की। सभी सरकारें लगभग हर विषय पर असहमत थीं, लेकिन एक बुनियादी बात पर उनका मतभेद नहीं था—भारत को अपने फैसले स्वयं लेने...

  • सवाल सिर्फ तीन जिंदगियों का नहीं है

    आदित्य शर्मा, उम्र 23 साल। शिवानंद चौरसिया, उम्र 37 साल। पटनाला सुरेश, उम्र 44 साल। ये तीन नाम हैं उन भारतीय नाविकों के, जो पालाऊ के झंडे वाले जहाज एमटी सेत्तबेलो पर सवार थे, जिस पर अमेरिकी नौसेना ने मिसाइल से हमला किया और जहाज को डूबने के लिए छोड़ दिया। जहाज के नाविक बचाने की अपील करते रहे लेकिन अमेरिका ने किसी को निकालने की कोशिश नहीं की। ओमान के तटरक्षकों ने वहां पहुंच कर कई नाविकों को बचाया लेकिन आदित्य शर्मा, शिवानंद चौरसिया और पटनाला सुरेश इतने भाग्यशाली नहीं थे। अमेरिका की ओर से जान बूझकर किए गए...

  • स्पेस टेक्नोलॉजी भारत की ताकतों में से एक

    राष्ट्रीय राजधानी में 15 से 17 जून तक इंडिया स्पेस कांग्रेस (आईएससी) 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई देशों के नीति-निर्माता, राजनयिक, अंतरिक्ष विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत के तेजी से विकसित हो रहे अंतरिक्ष क्षेत्र के भविष्य, वैश्विक साझेदारियों और नई तकनीकों पर चर्चा करना है।  इस बीच, थाईलैंड की जियो-इन्फॉर्मेटिक्स एंड स्पेस टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी (जीआईएसटीडीए) के उप-कार्यकारी निदेशक फी चूसरी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भारत और थाईलैंड के बीच लंबे समय से सहयोगात्मक संबंध रहे हैं। उन्होंने बताया...

  • अफगानिस्तान की पारी और 300 रन से हार

    भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एकमात्र टेस्ट मैच को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से अपने नाम किया। यह टेस्ट में पारी के अंतर से टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है।  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने केएल राहुल (100) और कप्तान शुभमन गिल (126) की शतकीय पारियों के दम पर 564/8 का स्कोर खड़ा करते हुए अपनी पहली पारी घोषित की। इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी महज 152 रन पर सिमट गई। इस इनिंग में डेब्यूटेंट मानव सुथार ने महज 33 रन देकर...

  • तेल खरीद में अमेरिका माईबाप

    रुबियो के साथ बैठक के बाद और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि रुबियो के लिए अमेरिका फर्स्ट है तो उनके लिए भारत फर्स्ट है। अच्छी बात है लेकिन भारत क्यों अमेरिका के कहने से तेल खरीद रहा है या खरीदना बंद कर रहा है? जयशंकर और दूसरे तमाम लोग कहते हैं कि भारत अपनी ऊर्जा जरुरत के हिसाब से रूस से तेल खरीदने का फैसला करता है। लेकिन वास्तविकता यह है कि पहले जहां 40 फीसदी तेल खरीदा जा रहा था वहां अब 30 फीसदी खरीदा जा रहा है। वह भी अमेरिका की ओर से...

  • भारत को मिली ‘एशियन इंडोर चैंपियनशिप 2027’ और ‘एशियन रिले 2028’ की मेजबानी

    भारत ने 'एशियन इंडोर चैंपियनशिप 2027' और 'एशियन रिले 2028' की मेजबानी के अधिकार हासिल कर लिए हैं। वर्ल्ड एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पुष्टि की है कि 'एशियन इंडोर चैंपियनशिप 2027' का आयोजन भुवनेश्वर में होगा, जबकि चंडीगढ़ 'एशियन रिले 2028' की मेजबानी करेगा।  आदिल सुमरिवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया भारतीय एथलेटिक्स महासंघ को बधाई। चंडीगढ़ को एशियन रिले और भुवनेश्वर को एशियन इंडोर चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी सौंपी गई है। एशियन एथलेटिक्स परिषद ने आज (बुधवार) हांगकांग में ये निर्णय लिए। यह भारत के लिए बहुत ही गर्व...

  • भारत-इटली, रणनीतिक साझेदार

    रोम। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से दोपक्षीय वार्ता के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की यात्रा का समापन होगा। अपनी पांच दिन की यात्रा का आखिरी चरण में वे मंगलवार की शाम को इटली पहुंचे थे। बुधवार को उन्होंने प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ दोपक्षीय वार्ता की और फिर दोनों नेताओं ने साझा प्रेस ब्रीफिंग की। मोदी ने मेलोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ भारत का बेहतर सहयोग और सामंजस्य बना है। मोदी ने कहा कि मेलोनी के नेतृत्व में दोनों देशओं संबंधों को नई गति, नई दिशा और नया आत्मविश्वास मिला है। प्रधानमंत्री...

  • भारत बनाम अफगानिस्तान: भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित

    भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। दोनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। अनुभवी विराट कोहली और रोहित शर्मा को वनडे टीम में मौका मिला है, जबकि जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, रोहित के अलावा, हार्दिक पांड्या का खेलना फिटनेस के आधार पर तय होगा।  केएल राहुल टेस्ट टीम में भारत के उप-कप्तान होंगे। इस टीम में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया गया है। विकेटकीपिंग का जिम्मा ऋषभ पंत...

और लोड करें