राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

ममता ने शाह को दुर्योधन, दुशासन कहा

mamata banerjee allegation on bsf

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अमित शाह की तुलना महाभारत के दुर्योधन और दुशासन से की है। शाह को खतरनाक आदमी करार देते हुए ममता बनर्जी ने कृष्णानगर की एक रैली में कहा कि शाह की आंखों में दहशत है। उनकी एक आंख में आपको दुर्योधन तो दूसरी आंख में दुशासन दिखाई देगा। ममता ने राज्य की महिलाओं से जागरूक रहने और यह ध्यान रखने को कहा कि उनका नाम नहीं कटे।

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा, ‘वे एसआईआर के नाम पर मांओं, बहनों के अधिकार छीन लेंगे। वे चुनाव के दौरान दिल्ली से पुलिस बुलाएंगे’। ममता ने आगे की लड़ाई की रणनीति समझाते हुए महिलाओं से  कहा, ‘अगर आपके नाम काटे गए तो आपके पास किचन के बर्तन हैं, इनसे लड़िए। अपने नाम को लिस्ट से कटने मत देना। महिलाएं आगे आकर लड़ेंगी, पुरुष इनके पीछे रहेंगे’।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भाषण में आरोप लगाया कि 2026 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एसआईआर को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमित शाह वोटों के इतने भूखे हैं कि चुनाव से दो महीने पहले ही यह प्रक्रिया चला रहे हैं। ममता ने रैली में यह भी कहा कि अक्टूबर से 12 राज्यों में चल रही एसआईआर की प्रक्रिया भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए हो रही है। ममता ने कहा कि उन्होंने अभी तक मतगणना प्रपत्र नहीं भरा है। उन्होंने इसके आगे सवालिया लहजे में कहा कि क्या उनको दंगाई पार्टी के सामने अपनी नागरिकता साबित करनी होगी।

उन्होंने केंद्र सरकार पर बंगालियों को बांग्लादेशी बताकर डिटेंशन कैंप भेजने का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि दिल्ली से भाजपा समर्थक अधिकारी भेजे जा रहे हैं, जो जिलाधिकारियों की निगरानी कर रहे हैं। अगर किसी को बाहर निकाला गया, तो हम वापस लाएंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल का मामला अलग है। ममता बनर्जी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुए गीता पाठ कार्यक्रम के दौरान नॉनवेज बेचने वाले दो दुकानदारों पर हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, यह बंगाल है, यूपी नहीं, यहां ऐसी गुंडागर्दी बरदाश्त नहीं होगी।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − five =