राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मोदी-शाह ने रची थी साजिश-केजरीवाल

नई दिल्ली। शराब नीति घोटाले में विशेष अदालत से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके खिलाफ साजिश रची। इससे पहले केजरीवाल ने भावुक होते हुए कहा था कि उन्होंने जीवन भर ईमानदारी की राजनीति की है। अदालत के फैसले के बाद केजरीवाल भावुक होकर रोने लगे थे। फैसले के बाद घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने फूल बरसा कर उनका स्वागत किया।

बाद में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा,  ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा। वे आप को हरा नहीं पाए तो खत्म करने में जुट गए’। केजरीवाल ने कहा, ‘आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया है। मोदी-शाह ने हमारे खिलाफ इतने केस बनाए। हमारे पीछे ईडी, सीबीआई, पुलिस छोड़ी। एक समय आप के टॉप पांच नेता जेल में थे, लेकिन आप कुछ नहीं बिगाड़ सके। अब तो केवल कत्ल कराकर ही केजरीवाल को कंट्रोल कर सकते हैं’।

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘भाजपा ने पिछले चार साल ‘शराब घोटाला’ शब्द का खूब इस्तेमाल किया। आज के समय में जब सारी संस्थाओं, अथॉरिटीज को धमकाया का जा रहा है तब कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। इतना बड़ा न्याय करने के लिए जज साहब ने वाकई बहुत हिम्मत दिखाई है। ज्यूडिशियरी और जज का बहुत धन्यवाद’। उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ सालों से जिस तरह से बीजेपी शराब घोटाला, शराब घोटाला कर रही थी। हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी। आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए और हम सबको डिस्चार्ज कर दिया। हम हमेशा कहते थे कि हमें भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा है’।

इससे पहले केजरीवाल ने फैसले के बाद कहा, ‘आज तक आजाद भारत के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ। सिटिंग चीफ मिनिस्टर को घर से घसीटकर जेल में डाला गया और छह महीने तक जेल में रखा गया। हमारे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को दो साल तक जेल में रखा गया। हमारे ऊपर कीचड़ फेंका गया। 24 घंटे टीवी चैनलों पर डिबेट चलती थी, खबरें दिखाई जाती थीं’। इतना कह कर अरविंद केजरीवाल रोने लगे। उनके पास खड़े मनीष सिसोदिया ने उन्हें संभाला, जिसके बाद केजरीवाल ने आगे की बात कही।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =