राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मोदी 11 दिसंबर को कनाडा जाएंगे

मोदी

नई दिल्ली। जस्टिन ट्रूडो के समय भारत और कनाडा के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघल गई है। कनाडा की मंत्री अनिता आनंद की भारत यात्रा के बाद अब भारत ने ऐलान किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा के दौरे पर रहेंगें। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत होगी। भारत और कनाडा के बीच व्यापार समझौते, सीईपीए पर दस्तखत होने की संभावना भी है। इसके तहत दोनों देश व्यापार, निवेश और कारोबार बढ़ाने के लिए नियम तय करेंगे।

गौरतलब है कि भारत और कनाडा 2030 तक आपसी कारोबार को बढ़ा कर सालाना सात लाख करोड़ रुपए करना चाहते हैं। अभी दोनों देशों के बीच करीब तीन लाख करोड़ रूपए का व्यापार होता है। गौरतलब है कि इस समय कनाडा और अमेरिका के बीच आपसी संबंधों में बहुत तनाव है और कनाडा ने अमेरिका के ऊपर जैसे को तैसा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ऐसी स्थिति में कनाडा नए बाजार तलाश रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच 13 अक्टूबर को फोन पर बातचीत हुई थी। मोदी ने इसे अच्छी बातचीत बताया। दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर सहमति जताई। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दोनों नेता चाहते हैं कि भारत और कनाडा के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत जल्दी पूरी हो। दोनों नेताओं की बातचीत में हिंद प्रशांत क्षेत्र के हालात पर भी चर्चा हुई।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment