राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरा मोदी का विमान

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम पहुंचे तो उन्होंने एक इतिहास बनाया। मोदी चाबुआ हवाईअड्डे पर अपने विशेष विमान से उतरे और वहां से भारतीय वायु सेना के सी-130 विमान में सवार हुआ। उनका विमान डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर बने इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरा। पहली बार भारत के किसी प्रधानमंत्री को लेकर वायु सेना का विमान ऐसे रनवे पर उतरा। बाद में वही पर भारतीय वायु लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों के लैंडिंग और उड़ान भरने का प्रदर्शन हुआ, जिसे प्रधानमंत्री ने वायु सेना प्रमुख के साथ बैठ कर देखा।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। गौरतलब है कि असम में दो महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री ने राज्य में कई हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने गुवाहाटी में कहा, ‘कांग्रेस ने देश को खतरे में डालकर रखा था। कांग्रेस ने जब भी सेना के लिए हथियार खरीदे, उसका मतलब हजारों करोड़ का घोटाला था’। उन्होंने कहा, ‘आज की कांग्रेस ऐसे लोगों और विचारों का साथ दे रही है जो देश के खिलाफ सोचते हैं। जो लोग देश को तोड़ने की बात करते हैं या ऐसे नारे लगाते हैं, वे कांग्रेस के लिए सम्मानित बन गए हैं’।

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के समय असम को पाई पाई के लिए तरसाया जाता था। तब टैक्स के हिस्से के रूप में सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपए मिलते थे। भाजपा की सरकार में पांच गुना ज्यादा मिल रहे हैं’। मोदी ने आगे कहा, ‘जब मैं प्लेन से मोरन हाईवे पर उतरा तो नया इतिहास बन गया। कभी नार्थ ईस्ट का नाम आते ही लोग सोचते थे कि छोड़ो टूटी सड़क मिलेंगी तो कब ही पहुंचेंगे। आज यहां हाईवे पर हवाई जहाज भी लैंड करते हैं’।

मोदी ने प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल में ब्रह्मपुत्र पर पांच बड़े पुल बनाए, जबकि कांग्रेस की 70 साल की सत्ता में तीन पुल बने। मोदी ने कहा, ‘पिछले 12 साल में जब भी कोई नई शुरुआत हुई तो उसका फायदा नार्थ ईस्ट को मिला। वंदे भारत शुरू हुई तो असम नार्थ ईस्ट कनेक्ट हो गया। स्लीपर वंदे भारत भी असम से शुरू हुई’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − seventeen =