नई दिल्ली। इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता के दौरान एक समय ऐसा आया, जब दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। अचानक खबर आई कि अमेरिका का एक युद्धपोत होर्मुज की खाड़ी से गुजरा है। उधर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा कर दिया कि अमेरिका होर्मुज की खाड़ी में समुद्र के नीचे बिछाई गई माइंस को हटा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यह काम दुनिया के लिए कर रहा है।
हालांकि थोड़ी देर के बाद ही ईरान ने खंडन करते हुए कहा कि होर्मुज की खाड़ी से कोई जहाज नहीं गुजरा है। ईरान के सरकारी टीवी आईआरआईबी ने एक सीनियर सैन्य अधिकारी ने हवाले से कहा कि ये खबरें गलत हैं। हालांकि ईरान ने यह जरूर कहा कि अमेरिका के एक युद्धपोत ने होर्मुज से गुजरने का प्रयास किया था। ईरान ने कहा कि उसने एक अमेरिकी युद्धपोत को चेतावनी दी थी कि अगर वह होर्मुज की खाड़ी में आगे बढ़ा तो 30 मिनट के अंदर उस पर हमला किया जाएगा। इसके बाद वह जहाज वापस लौट गया।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


