राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

तीन राज्यों में नामांकन समाप्त

maharashtra politics

नई दिल्ली। असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार, 23 मार्च को समाप्त हो गई। असम की 126 और केरल की 140 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में नौ अप्रैल को मतदान होगा। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर भी नौ अप्रैल को ही वोट डाले जाएंगे। तीनों राज्यों में वोटों की गिनती चार मई को होगी। मतदान के बाद करीब एक महीने तक इन राज्यों को नतीजे के लिए इंतजार करना होगा। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को और पश्चिम बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान होगा।

बहरहाल, केरल में पिनरायी विजयन के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा की सरकार लगातार तीसरी बार जीत कर रिकॉर्ड बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ उसे चुनौती दे रहा है। असम में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने के लिए लड़ रही है। कांग्रेस के गठबंधन का नेतृत्व गौरव गोगोई कर रहे हैं। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टियों के साथ साथ तीन स्थानीय दलों से गठबंधन किया है। पुडुचेरी में एन रंगास्वामी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। वहां भाजपा 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बाकी सीटों पर एनआर कांग्रेस लड़ रही है। तमिलनाडु में किस्मत आजमा रहे फिल्म स्टार विजय की पार्टी टीवीके ने पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। एनआर कांग्रेस और डीएमके गठबंधन के मुकाबले को विजय ने त्रिकोणात्मक बनाया है।

इस बीच असम में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त होने से ठीक पहले कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस पहले 101 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। उधर केरल में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि चंद्रशेखर का बेंगलुरु के पॉश इलाके कोरमंगला में 49 हजार स्क्वॉयर फीट का बंगला है। जिसकी कीमत करीब दो सौ करोड़ रुपए के आसपास है। कांग्रेस का कहना है कि राजीव चंद्रशेखर ने अपने हलफनामे में इस संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 3 =