राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पीएम मोदी पर विपक्ष का हमला

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों के ऊपर पुलिस के लाठीचार्ज करने और आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह युवाओं की विरोधी है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा विरोधी प्रधानमंत्री हैं। इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते’। उन्होंने आगे कहा, ‘152 पेपर लीक। साढ़े सात करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को। और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए, तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं। यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही, उन पर टूट पड़ी है’।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को संसद भवन में कहा, ‘हम सभी शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा की मांग कर रहे हैं। शिक्षा नीति में कई गंभीर समस्याएं हैं, लेकिन सरकार इस पर चर्चा करने को तैयार नहीं है। इसके बजाय छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं और उनकी पिटाई की जा रही है। आखिर क्यों? वे हमारे ही बच्चे हैं’।

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्र से अपील की कि वे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का आदेश देने के बजाय युवाओं की बात सुनें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि सरकार अहंकार छोड़े और युवाओं की बात सुने। का आग्रह किया। उनकी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, मानो वे किसी दुश्मन देश के नागरिक हों। उनके खिलाफ लाठीचार्ज किया जा रहा है और आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं’।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment