प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ई ए एस) को संबोधित किया। श्री मोदी ने दुनिया में चल रहे संकट और संघर्षों के बीच शांति के लिए बातचीत, आपसी सम्मान और सहयोग की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, खुला, समावेशी और नियमों पर आधारित बनाए रखने की बात कही।
प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट और संघर्षों का असर दुनियाभर में खाद्य, ईंधन और उर्वरक सुरक्षा पर पड़ रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में निशाना बनाये जा रहे व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत भी बतायी। उन्होंने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों के लिए भारत का समर्थन दोहराया।
Also Read : 28 नवंबर को उत्तराखंड के 300 स्थानों पर होगी मॉक ड्रिल
प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को शांतिप्रिय समाजों के लिए खतरा बताया। साथ ही पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के तहत सहयोग बढ़ाने के लिए चार प्रस्ताव रखे। इनमें नाविकों की सुरक्षा के लिए संयुक्त प्रशिक्षण और आपातकालीन प्रतिक्रिया से जुड़ी पहल, सीमा पार ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से निपटने के लिए राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय में ई ए एस साइबर अपराध सम्मेलन, लोथल में समुद्री विरासत महोत्सव और नालंदा में ई ए एस विश्वविद्यालय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव शामिल है।
प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन करने के लिए फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस को बधाई भी दी।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



