नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि इस बार मोदी नहीं बच पाएंगे क्योंकि उनकी पुलिस ने छात्रों पर हमला किया और यह हर भारतीय परिवार पर हमला है। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे। नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं’।
राहुल ने इसी पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं हर उस देश भक्त भारतीय से अपील करता हूं, जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता’। राहुल के साथ साथ कांग्रेस के सभी नेता लोगों से प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचने की अपील कर रहे थे। कांग्रेस नेताओं के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव भी प्रदर्शन की जगह पहुंचे थे और उन्होंने भी लोगों से अपील की थी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


