राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

रांका और दास को जमानत मिली

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका को जमानत मिल गई है और दोनों तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। 13 अक्टूबर को गिरफ्तार किए जाने के सात दिन बाद दोनों दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की कोर्ट से जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि दोनों को 13 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। वे इजाजत नहीं मिलने के बाद भी करीब 10 समर्थकों के साथ नेता तिरंगा लेकर वहां पहुंचे थे।

असल में 12 अक्टूबर को सरकार ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी। इसके बावजूद 13 अक्टूबर को दोनों नेता तिरंगा लेकर वहां पहुंच गए। शांति नियम तोड़ने और पहले साइन किए गए बेल बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन के आरोप में उन्हें पांच दिन के लिए जेल भेजा गया था। फिर 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ा दी गई थी।

इससे पहले बुधवार को ही दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में दखल देने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा था कि नेता पहले मजिस्ट्रेट का फैसला आने दें, फिर जरूरत पड़ने पर ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएं। कोर्ट ने कहा कि जब मजिस्ट्रेट के आदेश को चुनौती देने के लिए रिवीजन पिटीशन का विकल्प है, तो सीधे अनुच्छेद 226 के तहत हाई कोर्ट आने की जरूरत क्यों पड़ी? इसके बाद दोनों ने अपनी याचिका वापस ले ली।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment