मुंबई। टाटा संस के मानद चेयरमैन और देश के जाने माने उद्योगपति रतन नवल टाटा का अंतिम संस्कार गुरुवार, 10 अक्टूबर को मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स, एनसीपीए में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात व महाष्ट्र के मुख्यमंत्रियों सहित अनेक हस्तियों ने एनसीपीए में उनको श्रद्धांजलि दी।
वहां से रतन टाटा की अंतिम यात्रा वर्ली के श्मशान घाट पहुंची। अंतिम संस्कार के पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गौरतलब है कि रतन टाटा का 86 साल की उम्र में बुधवार, नौ अक्टूबर को देर रात करीब 11 बजे निधन हो गया था। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मुकेश अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला सहित राजनीति, खेल और बिजनेस से जुड़ी कई हस्तियों ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।
अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘एक युग का अंत हो गया।’ गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत तमाम नेताओं ने अंतिम संस्कार के पहले रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। रतन टाटा की अंतिम यात्रा वर्ली श्मशान घाट पहुंच गई है। यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
वर्ली स्थित शवदाह गृह में टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा सहित उनके परिवार के सदस्य और टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन व शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे सहित अन्य लोग भी शवदाह गृह में उपस्थित थे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI

