नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अमेरिका के मयामी से आते हैं, जहां उमस और गर्मी होती है। लेकिन दिल्ली की गर्मी से वे भी परेशान हो गए। उन्होंने एक कार्यक्रम में दिल्ली की गर्मी पर मजाक करते हुए कहा कि उन्होंने अपना भाषण छोटा रखने का फैसला किया क्योंकि यहां बहुत गर्मी है। रुबियो ने हंसते हुए कहा, ‘मैं यह भाषण छोटा रखना चाहता हूं क्योंकि यहां बहुत गर्मी है। मैं मयामी से आता हूं और वहां भी बहुत उमस और गर्मी होती है, लेकिन यहां की गर्मी तो अलग ही है। अभी कितना बजा है? अब तक तो मौसम थोड़ा ठंडा हो जाना चाहिए था’!
Tags :Delhi Heat
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




