अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों आगामी फिल्म ‘मां बहन’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वे एक सिंगल मदर की भूमिका निभा रही हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।
इन तस्वीरों में माधुरी बेहद खबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है। कुछ तस्वीरों में उनके साथ शो के दूसरे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। माधुरी ने दर्शकों से पूछते हुए लिखा, “मुस्कान, मस्ती, यादें… और एक यादगार शाम। बहुत ही उत्साहित हूं कि आप सब “मां बहन” देखें। रेखा जी, आपको यह कैसी लगी?
क्राइम-कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘मां बहन’ में माधुरी दीक्षित नेने भी मुख्य भूमिका में हैं। तृप्ति डिमरी और माधुरी के साथ-साथ, इस फिल्म में धरना दुर्गा और रवि किशन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। उनके अलावा गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी फिल्म का हिस्सा हैं।
Also Read : खैबर पख्तूनख्वा में गोलीबारी, 13 की मौत 4 पुलिसकर्मी घायल
इस फिल्म का केंद्र केंद्र रेखा है। एक मां जो पहले से ही जिंदगी की कई मुश्किलों से जूझ रही होती है। तभी उसकी जिंदगी में बड़ा मोड़ आता है, जब उसकी रसोई में एक लाश मिलती है। इसके बाद माधुरी, अपनी दोनों बेटियों जया (तृप्ति डिमरी) और सुषमा (धरना दुर्गा) के साथ मिलकर ताक-झांक करने वाले पड़ोसियों (जैसे रवि किशन) से उस लाश को छिपाने की कोशिश करती हैं, जिसमें कॉमेडी और अराजकता का भरपूर तड़का देखने को मिलता है। इस मुश्किल भरे माहौल में हास्य देखने को मिलेगा। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 4 जून को रिलीज होगी।
इससे पहले अभिनेत्री माधुरी दीक्षित थ्रिलर वेबसीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में नजर आई थीं । इसमें वे एक निगेटिव रोल में नजर आई थी। सीरीज में अभिनेत्री हैदराबाद की सेंट्रल जेल में बंद है। मौजूदा हत्याओं को कॉपीकैट अपराध मानते हुए पुलिस उसे जांच में शामिल करती है। बाहर से सहयोग करती दिखने वाली मिसेज देशपांडे के इरादे पूरे समय संदेह के घेरे में रहते हैं।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




