चेन्नई। तमिलनाडु में गठबंधन की सरकार बनने के बाद टीवीके, कांग्रेस और अन्य पार्टियों की एक अहम बैठक बुधवार को हुई। इस बैठक में गठबंधन का नाम तय किया गया। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ गठबंधन का नाम ‘सेकुलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ होगा। इससे पहले डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन का नाम ‘सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस’ यानी एसपीए था। कांग्रेस पहले उस गठबंधन का हिस्सा थी। लेकिन मई में आए चुनाव नतीजों के बाद उसने डीएमके का साथ छोड़ कर टीवीके को समर्थन दिया और उसकी सरकार बनवाई। राज्य में कई दशक के बाद कांग्रेस सरकार में भी शामिल हुई।
बुधवार को हुई बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने की। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मणिक्कम टैगोर और राज्यसभा सांसद प्रवीण चक्रवर्ती शामिल हुए। हालांकि सरकार को समर्थन दे रहीं कम्युनिस्ट पार्टियों ने बैठक से दूरी बनाई। एमडीएमके के नेता वाइको और उनके बेटे दुरई को भी इस बैठक में शामिल होना था। लेकिन वे दोनों भी बैठक से दूर रहे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



