नई दिल्ली। अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोईंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे के बाद इन विमानों पर खास नजर है। पिछले दो दिन में कम से कम तीन ड्रीमलाइनर विमानों में तकनीकी खराबी मिली है। हालांकि अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमानों की जांच हुई थी। लेकिन उसमें कुछ खराबी नहीं बताई गई। अब खबर है कि हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया का विमाव एआई 315 सोमवार को वापस लौट गया। इसमें तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। यह उड़ान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की थी।
इससे पहले रविवार को भारत आ रहे बोइंग के दो ड्रीमलाइनर प्लेन भी बीच रास्ते से लौट गए थे। इनमें से एक उड़ान लंदन से चेन्नई और दूसरी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी। दोनों की सोमवार को लैंडिंग होनी थी। ब्रिटिश एयरवेज के चेन्नई आ रहे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर को तकनीकी खराबी के चलते लौटना पड़ा। लुफ्थांसा एयरलाइन के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके चलते प्लेन को लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली और लौटना पड़ा।
गौरतलब है कि अहमदाबाद में 12 जून को बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया था। इसमें चालक दल के 12 सदस्यों सहित 242 लोगों में से 241 की जान चली गई थी। हादसे में सिर्फ एक पैंसेजर बचा। सोमवार को उस यात्री का एक नया वीडियो सामने आया, जिसमें वह फोन पर बात करता हुआ मलबे से निकल रहा है। बहरहाल, सोमवार को एक घरेलू उड़ान भी तकनीकी खामी से प्रभावित हुई। दिल्ली-रांची एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खामी के चलते डायवर्ट किया गया।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


