चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपर सितारे विजय की पार्टी टीवीके की एक रैली में शनिवार को भगदड़ मच गई। विजय की पार्टी की एक बड़ी रैली नमक्कल में हो रही थी, जिसमें भीड़ बहुत ज्यादा हो गई। रैली में भगदड़ से कम से कम 10 लोगों की मौत होने की खबर है और 30 से ज्यादा लोग घायल है गए हैं। भगदड़ में कम से कम एक बच्चे के लापता होने की खबर भी है।
विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी टीवीके प्रमुख विजय की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर हालात बिगड़ने लगे। विजय के भाषण के बीच गर्मी और भीड़ की वजह से कुछ लोग बेहोश होने लगे। इस वजह से उनको भाषण बीच में रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि विजय ने भाषण रोक कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे जरूरतमंदों की मदद करें और उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाएं।
मुख्यमंत्री स्टालिन ने घटना पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा, ‘मंत्री अंबिल महेश को मौके पर भेजा है। पुलिस और प्रशासन के अफसरों को तुरंत सामान्य स्थिति बहाल करने का आदेश दिया है’। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘स्वास्थ्य मंत्री को निर्देश दिए गए हैं कि सभी घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई जाए’।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



