राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

यूपी में एसएसआर की अवधि पांच दिन बढ़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 27 लाख हिंदुओं के वोट कटने के योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद चुनाव आयोग ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी एसएसआर का समय पांच दिन और बढ़ा दिया है। आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक अब प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों की मसौदा मतदाता सूची 17 नवंबर को जारी होगी। पहले इसे 12 नवंबर को जारी करना था।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को कहा, ‘भारत निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी, 2027 के आधार पर चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत अब 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और दर्ज विवरण में संशोधन कराने के लिए दावे और आपत्तियां ली जाएंगी’।

संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशन यानी 17 नवंबर  के बाद नागरिकों को अपने और परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने का मौका मिलेगा। इस दौरान जिनका नाम सूची में दर्ज नहीं है, वे नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। गलत प्रविष्टियों में सुधार और अपात्र नामों को हटाने के लिए भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया जा सकेगा। चुनाव आयोग को 16 दिसंबर तक प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर, 2026 तक करना होगा। इसके बाद चार जनवरी, 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। अंतिम प्रकाशन की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment