राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस विमान का इंजन फेल हुआ

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्पाइसजेट और अकासा एयर के दो विमानों की टक्कर और एयर इंडिया के विमान के रनवे से टर्मिनल पर लौटने की घटना के बाद एक और बड़ी घटना हुई है। शनिवार देर रात को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने के दौरान एक स्विस प्लेन का इंजन फेल हो गया। इस हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

असल में स्विस एयरलाइंस की एलएक्स147 उड़ान शनिवार देर रात 1:08 बजे उड़ान भरने वाली थी। तभी उसका एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। इसके बाद पायलट ने तुरंत विमान रोक दिया। अधिकारियों ने बताया कि रनवे पर इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल करके सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसमें छह यात्री घायल हो गए।

विमान स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख जाने वाली थी। स्विस एयरलाइन ने एक बयान में कहा, हमें दिल्ली में फ्लाइट एलएक्स147 से जुड़ी घटना के बारे में जानकारी मिली है। जिस विमान में खराबी आई, वह एयरबस ए330 है। बताया जा रहा है कि जैसे ही विमान टेकऑफ करने के लिए रनवे में आया। विमान के बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया। इसके बाद तुरंत फ्लाइट को रोक दिया गया। एयरलाइन ने कहा, हमारी स्थानीय टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों की देखभाल कर रही हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 1 =