राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

श्रीनगर। इस साल की अमरनाथ की यात्रा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को बताया कि इस साल यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी और 28 अगस्त तक चलेगी। 57 दिन चलने वाली इस यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर बेस कैम्प से पहला जत्था रवाना होगा। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि 13 से 70 साल की उम्र वाले यह यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पवित्र अमरनाथ गुफा में पहली पूजा 19 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर की जाएगी। यात्रा के लिए अनंतनाग से पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम रूट और गांदरबल से 14 किलोमीटर लंबा बालटाल रूट खुला रहेगा।

मनोज सिन्हा ने बताया कि देश भर में लगभग 556 तय बैंक शाखाओं के जरिए यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है, जबकि श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए सभी बड़े सरकारी व निजी बैंकों में फॉर्म उपलब्ध रहेंगे।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + three =