बीस दिन पहले रोकी गई अमरनाथ यात्रा
श्रीनगर। लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और सड़कों के बंद होने की वजह से अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा निर्धारित समय से 20 दिन पहले रोक दी गई। बताया गया है कि अब जो जत्थे पहले से वहां पहुंचे हुए हैं उन्हीं को पवित्र गुफा तक जाने दिया जाएगा और कोई नया जत्था रवाना नहीं किया जाएगा क्योंकि लगातार बारिश से रास्ते में जोखिम बढ़ गया है। इस साल की यात्रा में अब तक 4.8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा रोके जाने की जानकारी देते हुए डिविजनल कमिश्नर कश्मीर अंशुल गर्ग ने...