राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन होगा

नई दिल्ली। अभी तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अकाउंट की तरह दर्ज कॉकरोच जनता पार्टी अब सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने वाली है। इसके संस्थापक अभिजीत दिपके छह जून को भारत लौटे रहे हैं। इसके बाद वे दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी। गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पहली अपील शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी।

बहरहाल, अभिजीत दिपके ने भारत लौटने और प्रदर्शन करने की जानकारी अपने एक्स अकाउंट ‘कॉकरोच इज बैक’ पर दी है। गौरतलब है कि चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका अकाउंट बना था और अब इसके सवा दो करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके संस्थापक अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे काफी समय तक आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे थे।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 11 =