कॉकरोच जनता पार्टी का दिखावा
कॉकरोच जनता पार्टी के ऊपर इस बात के आरोप लगते रहे हैं कि उसके निशाने पर सिर्फ भाजपा शासित राज्य है। जब से सीजेपी के नेताओं ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ तब से यह दिखता है कि इसके नेता ज्यादा मुखर होकर उन्हीं राज्यों में काम कर रहे हैं, जहां भाजपा की सरकार है। महाराष्ट्र और राजस्थान में सीजेपी के नेताओं ने खूब विवाद पैदा किया। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनके ऊपर अपने को तटस्थ दिखाने का दबाव बना है। इस दबाव के कारण...