राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सीजेपी ने जंतर मंतर पर टेंट की इजाजत मांगी

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर पिछले करीब दो हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पुलिस से वहां टेंट लगाने की इजाजत मांगी है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसके लिए गुरुवार को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के पैर पकड़ लिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के पैरों पर अपना सर रख कर कहा कि टेंट लगाने की इजाजत दी जाए क्योंकि भूख हड़ताल और अनशन पर बैठे लोग बारिश में भीग रहे हैं।

गौरतलब है कि सीजेपी नीट यूजी के पेपर लीक और सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में ऑनस्क्रीन मार्किंग में हुई गड़बड़ी पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है। इसके संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को पुलिसवालों के पैर पकड़े और हाथ जोड़े। वे टेंट लगाने की इजाजत मांग रहे थे ताकि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को बारिश से बचाया जा सके। उन्होंने इस घटना का वीडियो शेयर किया। दीपके ने लिखा, ‘भूख हड़ताल पर बैठे स्टूडेंट्स बारिश में भीग रहे हैं। मैंने पुलिस अधिकारियों से जंतर मंतर पर टेंट लगाने की परमिशन मांगी है’।

उन्होंने दूसरे वीडियो में तिरपाल लाने की कोशिश कर रहे छात्रों के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी करने का आरोप लगाया। दीपके ने लिखा, ‘महिला स्टूडेंट्स को पुरुष पुलिसवालों ने धक्का दिया’। गौरतलब है कि प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हैं। वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल कर रहे हैं। बुधवार को सोनम वांगचुक की तबीयत खराब हो गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक 11 दिन में उनका वजन सात किलो से ज्यादा कम हुआ है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − five =