राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

शेयर बाजार में गिरावट जारी

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार, 27 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक में 961 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट हुई। यह 81,287 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 318 अंकों की गिरावट रही। यह 25,179 के स्तर पर बंद हुआ। इस हफ्ते शेयर बाजार में भारी उथल पुथल रही। हालांकि पहले आईटी सेक्टर के शेयर गिर रहे थे, जबकि शुक्रवार के कारोबार में रियल्टी और ऑटो शेयरों में बिकवाली हुई।

जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष ने बाजार में अनिश्चितता पैदा कर दी है। तालिबान के जवाबी हमलों के बाद दोनों देशों में तनाव चरम पर है। इस तनाव की वजह से निवेशकों का भरोसा डगमगाया है। उधर ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत बिगड़ने का डर बाजार को सता रहा है। अगर यह तनाव बढ़ा, तो कच्चे तेल की कीमतें और उछल सकती हैं। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 9 =