राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अफगानिस्तान-पाकिस्तान में जंग के हालात

नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से तालिबान के कथिक ठिकानों पर हमले के बाद अफगानिस्तान ने बड़ा हमला किया है। गुरुवार की रात को अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में कई जगहों पर हमला किया। इसके बाद पाकिस्तानी वायु सेना ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में फिर से एयरस्ट्राइक की। दूसरी ओर तालिबान ने दावा किया है कि उसने इस्लामाबाद के फैजाबाद सैन्य ठिकाने समेत कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया। तालिबान ने 50 से ज्यादा पाक सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है।

दोनों देशों के बीच 22 फरवरी को विवाद बढ़ा था, जब पाकिस्तान ने तालिबान के कथित ठिकानों पर हमला किया था। इसके जवाब में गुरुवार, 26 फरवरी की रात को अफगानिस्तान ने जवाबी हमला किया। ‘टोलो न्यूज’ के मुताबिक तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी जेट भी मार गिराया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उसके पास हैं। उसने यह भी कहा कि पाक सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया है।

इसके जवाब में पाकिस्तान ने ‘गजब लिल हक’ नाम का ऑपरेशन शुरू किया और काबुल सहित कई प्रांतों में हमले किए। पाकिस्तान का दावा है कि उसके हमलों में 274 अफगान लड़ाके मारे गए, जबकि चार सौ से ज्यादा घायल हैं। दोनों तरफ से तीन सौ से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है, अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है। इस बीच भारत ने अफगानिस्तान का पक्ष लेते हुए उसका समर्थन किया और पाकिस्तान के हमलों की निंदा की।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =