nayaindia Chief Minister भाजपा में सीएम के फैसले आज?

भाजपा में सीएम के फैसले आज?

नई दिल्ली। भाजपा में अपने नए मुख्यमंत्रियों पर विचार निर्णायक कगार पर है। जानकार सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश, राजस्थान और छतीसगढ़ तीनों राज्यों में नए चेहरे मुख्यमंत्री होंगे। नए चेहरों के साथ प्रशासनिक अनुभव और जातिय समीकरण की कसौटी में फैसला होता लगता है। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने की भी कवायद है। यों चर्चाओं में मुख्यमंत्री पद के कई नाम है। राजस्थान के लिए केंद्र में मंत्री अश्विनी वैष्णव, अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पर विचार है वहीं उप मुख्यमंत्री के नाते दीया कुमारी, बालकनाथ औरकिरोड़ी लाल मीणाके नाम है। छतीसगढ़ में रेणुका सिंह, विष्णु देव साय का सीएम पद के लिए और प्रशासनिक व जातिय समीकरण में अरुण साव तथा ओपी चौधरीविचारणीय बताएं जाते है। वही मध्यप्रदेश में प्रहलाद सिंह पटेल और कैलाश विजयवर्गीय पर मुख्यतया विचार है।

जानकारों के अनुसार देर रात में निर्णय संभव है। कल प्रदेश राजधानियों में विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है। प्रधानमंत्री आवास में चली लंबी बैठक के साथ ही आज विधानसभा चुनाव जीत कर आए विधायकों के इस्तीफे दिए गए। विधानसभा चुनावों में कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को मैदान में उतारा था। पार्टी ने 21 सांसदों को टिकट दिया था।पार्टी ने  राजस्थान और मध्य प्रदेश में 7-7, छत्तीसगढ़ में 4 और तेलंगाना में 3 सांसदों को विधानसभा का चुनाव लड़ाया। मध्य प्रदेश में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और राव उदय प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया था। इनमें तोमर, पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक और राव उदय प्रताप सिंह चुनाव जीत गए। चुनाव जीते इन नेताओं में किन्हे  प्रदेशों के केबिनेट में जगह मिलेगी इसको ले कर भी संस्पेस है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें