nayaindia China चीन के सरकारी मीडिया ने की भारत की तारीफ

चीन के सरकारी मीडिया ने की भारत की तारीफ

बीजिंग। पाकिस्तान के बाद अब चीन ने भारत की तारीफ की है। चीन की सरकारी मीडिया ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने भारत को ताकतवर देश बताया है और साथ ही कहा है कि भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है। ‘ग्लोबल टाइम्स’ का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक और विदेश नीति में सकारात्मक बदलाव हुआ है और वो तेजी से आगे बढ़ रहा है।

‘ग्लोबल टाइम्स’ में फुडान यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के डायरेक्टर झांग जियाडोंग का एक लेख छपा है, जिसमें उन्होंने लिखा है- भारत अब रणनीतिक रूप से ज्यादा विश्वास से भरा हुआ है और अपने ‘भारत नैरेटिव’ को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहा है। इसमें लिखा है- भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। वो दुनिया के लिए महत्वपूर्ण देश बन गया है। वो विश्व व्यापार, संस्कृति, अर्थव्यवस्था, राजनीतिक सहित कई मामलों में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। पिछले 10 साल में मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने इन सभी क्षेत्रों में बेहतर दृष्टिकोण अपनाया है।

झांग जियाडोंग ने ‘ग्लोबल टाइम्स’ के अपने लेख में लिखा है- हाल ही में मैं दूसरी विजिट पर भारत पहुंचा था। चार साल पहले भारत का पहला दौरा किया था। मैंने देखा कि भारत की घरेलू और विदेश नीति चार साल में बिल्कुल बदल गई है। भारत ने आर्थिक विकास और सामाजिक शासन में काफी अच्छे नतीजे हासिल किए हैं। भारत की रणनीति सपनों से आगे बढ़कर वास्तविकता की ओर बढ़ गई है।

Tags :

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें