राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

9 जून को शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति से की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार शाम राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। मुलाकात के उपरांत पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को बताया है कि शपथ ग्रहण (Oath) के लिए 9 जून की शाम को उन्हें सुविधा रहेगी, तब तक वह मंत्री परिषद की सूची राष्ट्रपति को सौंपेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह देशवासियों को विश्वास दिलाते हैं कि 18वीं लोकसभा (18th Lok Sabha) में पांच वर्ष के कार्यकाल में वे उसी गति और समर्पण भाव से देश की आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि आज सुबह एनडीए (NDA) की बैठक हुई और सभी साथियों ने मुझे फिर से एक बार इस दायित्व के लिए पसंद किया है। एनडीए के सभी साथियों ने राष्ट्रपति को इसकी जानकारी दी है। राष्ट्रपति ने मुझे बुलाया था और मुझे प्रधानमंत्री मनोनीत के रूप में नियुक्ति दी है। नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 

4 जून को आए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजे में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला है। एनडीए के सभी घटक दलों ने प्रधानमंत्री मोदी में अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें अपना नेता चुना और समर्थन पत्र दिए हैं। राष्ट्रपति भवन (President’s House) में नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इन्हीं तैयारियों के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन को 5 से 9 जून तक आमजनों के लिए बंद रखा गया है।

यह भी पढ़ें:

प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया में शुरू की ‘द ब्लफ’ की शूटिंग

संसदीय दल के नेता चुने गए पीएम मोदी

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + six =

और पढ़ें